19 दिसंबर 2024 - 13:56
यमन ने ज़ायोनी सेना के दो अहम ठिकानों को निशाना बनाया

एक बार फिर यमन की स्थिति दोहराई कि यमनी सेना गज़्ज़ा जनसंहार और क्षेत्र की नाकाबंदी समाप्त होने तक ज़ायोनी ठिकानों पर हमला करना जारी रखेगी।

अल-मसीरा नेटवर्क के मुताबिक, यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याहया सरीअ ने एक बयान में कहा है कि यमनी सशस्त्र बलों की मिसाइल इकाई ने फ़िलिस्तीन-2 नामक सुपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल के साथ मक़बूज़ा फिलिस्तीन मे ज़ायोनी दुश्मन के 2 विशेष और संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। 

याह्या सरीअ ने कहा कि यह ऑपरेशन ऐसे समय में किया गया जब ज़ायोनी सेना ने सनआ और अल-हुदैदह प्रांतों में बिजली संयंत्रों सहित हमारे नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमारी यह कार्रवाई कानूनी और और प्रतिरक्षा के तहत आती है।

उन्होंने एक बार फिर यमन  की स्थिति दोहराई कि यमनी सेना गज़्ज़ा जनसंहार और क्षेत्र की नाकाबंदी समाप्त होने तक ज़ायोनी ठिकानों पर हमला करना जारी रखेगी।

यह बयान ऐसे समय आया है जब ज़ायोनी मीडिया ने आज सुबह ही यमन से 2 ज़ायोनी सैन्य ठिकानों पर सफल मिसाइल हमलों की खबर जारी की है।